|

Mahabharat | 8 or 18

mahabharat

Mahabharat | महाभारत के 8 ओर 18 संख्याका रहस्य ?

Mahabharat महाभारत में 18 संख्या का बहुत महत्त्व है। महाभारत की कई घटनाएँ 18 संख्या से सम्बंधित है। कुछ उदाहरण देखें:

  • महाभारत का युद्ध कुल 18 दिनों तक हुआ था।
  • कौरवों (11 अक्षौहिणी) और पांडवों (7 अक्षौहिणी) की सेना भी कुल 18 अक्षौहिणी थी।
  • अक्षौहिणी सेना के प्रत्येक भाग की संख्या के अंकों का कुल जमा 18 आता है।
  • महाभारत में कुल 18 पर्व हैं: आदि पर्व, सभा पर्व, वन पर्व, विराट पर्व, उद्योग पर्व, भीष्म पर्व, द्रोण पर्व, कर्ण पर्व, शल्य पर्व, अश्वमेधिक पर्व, महाप्रस्थानिक पर्व, सौप्तिक पर्व, स्त्री पर्व, शांति पर्व, अनुशाशन पर्व, मौसल पर्व, स्वर्गारोहण पर्व एवं आश्रम्वासिक पर्व।
  • गीता महाभारत का भाग है जिसमें कुल 18 अध्याय हैं: अर्जुन विषाद योग, सांख्य योग, कर्म योग, ज्ञान कर्म संन्यास योग, कर्म संन्यास योग, आत्म संयम योग, ज्ञान विज्ञान योग, अक्षरब्रह्म योग, राजविद्या राजगुह्य योग, विभूति योग, विश्वरूप दर्शन योग, भक्ति योग, क्षेत्रज्ञविभाग योग, गुणत्रयविभाग योग, पुरुषोत्तम योग, दैवासुर सम्पद्विभाग योग, श्रद्धात्रयविभाग योग एवं मोक्ष संन्यास योग।
  • गीता में ही श्रीकृष्ण ने एक आदर्श पुरुष के 18 लक्षण बताये हैं।
  • इस युद्ध के प्रमुख 18 सूत्रधार हैं: धृतराष्ट्र, दुर्योधन, दुःशासन, कर्ण, शकुनी, भीष्म, द्रोण, कृपाचार्य, अश्वथामा, कृतवर्मा, युधिष्ठिर, भीम, अर्जुन, नकुल, सहदेव, द्रौपदी, विदुर एवं श्रीकृष्ण।
  • महाभारत के युद्ध के पश्चात् दोनों और से केवल 18 योद्धा ही जीवित बचे। 3 कौरवों की ओर से (अश्वथामा, कृतवर्मा एवं कृपाचार्य) और 15 पांडवों (श्रीकृष्ण, पाण्डव, सात्यिकी इत्यादि) की ओर से।
  • महाभारत को पुराणों के जितना सम्मान दिया जाता है। दोनों को महर्षि वेदव्यास ने ही लिखा और पुराणों की संख्या भी 18 है। इसके अतिरिक्त उप-पुराण भी 18 ही हैं।
  • महाभारत में कुल लगभग 18 लाख शब्द हैं।
  • महाभारत का वास्तविक नाम “जय” (विजय) है और संस्कृत में जय की सांख्यिकी 18 बताई गयी है।
  • श्रीकृष्ण ने कंस का वध 18 वर्ष की आयु में किया। (कही कही 16 वर्ष का भी वर्णन है।)
  • जरासंध ने मथुरा पर 18 बार आक्रमण किया और 18 वर्षों तक आक्रमण करता रहा जिससे दुखी होकर श्रीकृष्ण मथुरा छोड़ द्वारिका में बस गए।

जिस प्रकार महाभारत में 18 अंक की महत्ता है उसी प्रकार श्रीकृष्ण के जीवन में 8 अंक का बहुत महत्त्व है। उनके जीवन के कई घटनाक्रम है जो 8 अंक से जुड़े हैं: Mahabharat

  • श्रीकृष्ण भगवान विष्णु के 8वें अवतार थे।
  • उनका जन्म रात्रि के 8वें प्रहर में हुआ।
  • जब उनका जन्म हुआ तो उस लग्न पर 8 ग्रहों (शनि को छोड़ कर अन्य नवग्रह) की शुभ दृष्टि थी।
  • उनका जन्म रोहिणी नक्षत्र के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था।
  • वे अपने माता पिता की 8वीं संतान थे। उनके अन्य भाइयों के नाम थे – कीर्तिमान, सुषेण, भद्रसेन, ऋजु, सम्मर्दन, भद्र एवं संकर्षण (बलराम)।
  • उनकी 8 मुख्य पत्नियाँ थी – रुक्मिणी, सत्यभामा, जांबवंती, कालिंदी, सत्या, मित्रविन्दा, लक्ष्मणा एवं भद्रा।
  • उनके 8 प्रमुख पुत्र थे – प्रद्युम्न, भानु, साम्ब, वीर, श्रुत, प्रघोष, वृक एवं संग्रामजित।
  • उनके 8 प्रमुख नाम थे – कृष्ण, गोपाल, गोविन्द, वासुदेव, मोहन, गिरधारी, श्याम एवं हरि।
  • उनके जीवन में 8 नगरों का विशेष महत्त्व था – मथुरा, गोकुल, गोवर्धन, वृन्दावन, अवंतिका, हस्तिनापुर, द्वारिका एवं प्रभास क्षेत्र।
  • उनके 8 प्रमुख मित्र थे – उद्धव, सात्यिकी, कृतवर्मा, सुदामा, अर्जुन, दारुक, घोर अंगिरस एवं श्रीदामा।
  • उनके 8 प्रमुख शत्रु थे – कंस, जरासंध, पौण्ड्रक, शिशुपाल, रुक्मी, दन्तवक्र, शाल्व एवं दुर्योधन।
  • श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता के 8वें अध्याय – ‘अक्षर ब्रह्मयोग’ का विशेष महत्त्व बताया।
  • महाभारत के युद्ध में कृष्ण ने मुख्यतः 8 बार अर्जुन के प्राणों की रक्षा की थी।
  • ऐसा वर्णन है कि राधा सहित उनकी 8 प्रमुख गोपियाँ थी।
  • श्रीकृष्ण दिन में 8 प्रहर भोजन करते थे। यही कारण था कि जब वे 7 दिनों तक गोवर्धन उठाने के कारण भोजन नही कर पाए तो उसके बाद ब्रजवासियों ने उन्हें 8 × 7 = 56 भोग लगाए, जो आज भी लगता है।

गांधारी के 100 बच्चे

गांधारी के 100 बच्चे कैसे पैदा हुए? Mahabharat

गांधारी राजकुमारी थी और उन्होंने अपने पति धृतराष्ट्र से 100 पुत्रों की मां बनने की इच्छा जताई थी। हालांकि, धृतराष्ट्र की अदृष्ट की वजह से वे अंधी थीं, इसलिए वे उन्हें स्वयं नहीं देख सकती थीं। Mahabharat

इस समस्या का समाधान उन्होंने अपने दादी माता सत्यवती से मांगा, जिन्होंने अपने पुत्र व्यासजी को बुलाया। व्यासजी ने गांधारी को एक खास तरीके से प्रजनन विद्या का उपदेश दिया था, जिसके द्वारा उन्होंने एक साथ 100 पुत्रों को जन्म दिया था। इस प्रजनन विद्या का उपदेश व्यासजी ने गांधारी के पति धृतराष्ट्र को भी दिया था जिससे कि उन्होंने अपने 101 बच्चों के पिता के रूप में उत्तर प्रदेश के हस्तिनापुर में राज्य का अधिकार जमा किया था। Mahabharat

Similar Posts

  • श्री रुद्राष्टकम् | Rudrashtakam महादेव जिकी स्तुती

    श्री रुद्राष्टकम् | Rudrashtakam महादेव जिकी स्तुती ॥ श्रीरुद्राष्टकम् ॥ नमामीशमीशान निर्वाणरूपंविभुं व्यापकं ब्रह्मवेदस्वरूपम् ।निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहंचिदाकाशमाकाशवासं भजेऽहम् ॥ १॥निराकारमोंकारमूलं तुरीयंगिरा ज्ञान गोतीतमीशं गिरीशम् ।करालं महाकाल कालं कृपालंगुणागार संसारपारं नतोऽहम् ॥ २॥ तुषाराद्रि संकाश गौरं गभीरंमनोभूत कोटिप्रभा श्री शरीरम् ।स्फुरन्मौलि कल्लोलिनी चारु गङ्गालसद्भालबालेन्दु कण्ठे भुजङ्गा ॥ ३॥ चलत्कुण्डलं भ्रू सुनेत्रं विशालंप्रसन्नाननं नीलकण्ठं दयालम् ।मृगाधीशचर्माम्बरं मुण्डमालंप्रियं शंकरं…

  • Satynarayan Vrat Katha

    Satynarayan Vrat Katha ॥ श्री सत्यनारायण व्रत कथा ॥ ॥ श्री सत्यनारायण व्रत कथा ॥ Satynarayan Vrat Katha ॥ श्री सत्यनारायण व्रत कथा ॥ भगवान श्री सत्यनारायण भगवान को प्रसन्न करने केलिए , बंधनसे मुकत्ती, विवाह योग केलिए,श्री सत्यनारायण भगवान की हर month मे पोरणिमा के दिन श्री सत्यनारायण जी की पूजा करनी चाहिए |…

  • Dhan Prapti Combo Gemstone Bracelet – Unlock Prosperity Instantly

    💰 Dhan Prapti Combo Gemstone Bracelet – Unlock Prosperity Instantly Everyone desires stability in life—but financial problems often stand in the way. Money issues are the root cause of nearly 50% of life’s stress and challenges. While many talk about financial growth, few offer real solutions. The Dhan Prapti Bracelet is designed to help you…

  • Navratrti ghatasthapana

    नवरात्रीत आदिशक्तीचे चिंतन/स्मरण कशाप्रकारे करावे? Navratrti ghatasthapana Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि पर इस शुभ मुहूर्त में करें रहे हैं तैयारी तो यहां पढ़ें संपूर्ण जानकारी शारदीय नवरात्र उत्सव तिथि प्रधान उत्सव असल्यामुळे दिनांक 15 ऑक्टोबर 2023 रविवार रोजी दिवसभर प्रतिपदा तिथि असल्यामुळे कोणत्याही वेळेत घटस्थापना करता येते. तरीपण बऱ्याच भक्तांना चौघडिया मुहूर्त पाहून घटस्थापना करण्याची…

  • Kumbha vivah कुंभविवाह म्हणजे काय ? हा विधी कसा असतो ?

    विवाहकार्यात वधूवरांच्या जन्मकुंडल्याचे घटितमेलन करताना वधूच्या जन्मकुंडलीमध्ये पतिवियोग वा वैधव्यदर्शक कुयोग आहे असे सांगितलेले असेल तर साहजिकच मन सचिंत होते. ज्यांचा भविष्यशास्त्रावर यत्किंचितही विश्वास नसतो अशा लोकांच्या मनातही शंकेची पाल चुकचुकते.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.