कुलदेवी के आशीर्वाद क्यों जरूरी हैं ?

कुलदेवी के आशीर्वाद क्यों जरूरी हैं ?

विषय बहुत महत्वपूर्ण हैं ।

इस विषय को समझते वक़्त सभी साधना , कुण्डलिनी , श्रीविद्या , दसमहाविद्या जो भी कोई साधना आप कर रहे हो , सब एक बाजू रखें ।

क्योंकि कुलदेवी की कृपा का अर्थ है , सौ सुनार की एक लोहार की , बिना इसके कृपा से किसीके कुल का वंश ही क्या कोई नाम फेम कुछ भी आगे बढ नहीं सकता ।

लोग भावुक होकर अथवा आकर्षित होकर कई साधनाए तो करते हैं , पर वो जानते नहीं की जब आप अपनी कुलदेवी को पुकारे बिना किसी भी देवी देवता की साधना करते हो , वो साधना कभी यशस्वी नहीं होती ; उलटा कुलदेवी का प्रकोप अथवा रुष्टता और ज्यादा बढ़ती हैं ।

*कई जगहों पर आज भी कुछ परंपरा हैं , घर के पूजा घर में कुलदेवी के रूप में सुपारी अथवा प्रतिमा का पूजन करना , घर से बहार लंबी यात्रा हो तो कुलदेवी को पहले कहना , साल में दो बार कुलदेवी पर लघुरूद्र अथवा नवचंडी करना …… यह सब आज भी हैं ।

हर घर की एक कुलदेवी रहती हैं ।

आज भारत में 70% परिवार अपने कुलदेवी को नहीं जानते । कुछ परिवार बहुत पीढ़ियों से कुलदेवी का नाम तक नहीं जानते ।

इसके कारण , एक निगेटिव दबाव उस घर के कुल के ऊपर बन जाता हैं और अनुवांशिक प्रॉब्लम पैदा होती हैं ।

कुलदेवी की कृपा के बिना अनुवांशिक बीमारी पीढ़ी में आती है , एक ही बीमारी के लक्षण सभी लोगो को दिखते हैं

मनासिक विकृतियाँ अथवा स्ट्रेस पूरे परिवार में आना

कुछ परिवार एय्याशी की ओर इतने जाते है कि सबकुछ गवा देते हैं !

बच्चे भी गलत मार्ग पर भटक जाते हैं

शिक्षा* में अड़चनें आती है

किसी परिवार में सभी बच्चे अच्छे पढ़ते हैं फिरभी जॉब ठीक नहीं मिलती!

  • कभी तो किसीके पास पैसा बहुत होता है पर मनासिक समाधान नहीं होता !
  • यात्राओं में अपघात होते है अथवा अधूरी यात्रा होती हैं

बिजनेस में भी ग्राहक पर प्रभाव नहीं बनता अथवा आवश्यक स्थिरता नहीं आती ।

विदेशों में बहुत भारतिय बसे है , उनके पास पैसा होकर भी एक असमाधानी वृत्ति अथवा कोई न कोई अड़चन आती है , इतने लंबा सफर से भारत में कुलदेवी के दर्शन के लिए नहीं आ सकते ।

यह सब परेशानी हम देख रहे हैं ।

मित्रों , यह सब परेशानी आप किसी हीलिंग अथवा किसी ध्यान अथवा किसी दसमहाविद्या के मंत्रो से दूर नहीं कर सकते ।

बल्कि , अगर और अंदर कहूँ तो कोई भी दसमहाविद्या की दीक्षा में सबसे पहले गुरु उस साधक की कुलदेवी का जागरण करवाने की दीक्षा अथवा साधन पहले देता हैं ।

आजकल ये महाविद्याओं की साधनाओ में कोई करता नहीं सभी सीधा मंत्र देते है , बाद उसका फल यह मिलता है कि वो साधक ऐसे जगह पर फेक दिया जाता है , जहाँ से वो कभी उठ ही न पाए ।

आजकल बड़ी बड़ी शिविरों में हम यही माहौल देखते हैं ।

इसलिए , कोई भी महाविद्या के प्रति आकर्षित होने से पहले अपने कुलदेवी को पुकारो ।

अगर आज नहीं तो कल की पीढ़ी के लिए बहुत दिक्कतें होगी ।

कईयों को लगेगा वो श्रीनाथ जी जाते हैं , तिरुपती जाते हैं , चारधाम जाते हैं , शिर्डी जाते हैं, या हर कहीं माथा रगड़ने जाते … साल में एक दो बार दर्शन के लिए । इससे कुलदेवी प्रसन्न नहीं होती ।
बल्कि वो शक्तियाँ भी आपको यही कहेंगी की पहले अपने माँ बाप को याद करो फिर मेरे पास आओ।

कुलदेवी के रोष में कई संस्थान , राजवाड़े , महाराजे खत्म हुए । कई परिवार के वंश नष्ट हुए ।

इसलिए कुलदेवी का पूजन पहले करों |
वैभव गुरू वालुरकर

Similar Posts

  • What is the difference between astronomy and astrology | खगोल विज्ञान और ज्योतिष

    खगोल विज्ञान और ज्योतिष में क्या अंतर है? इन दोनों शब्दों को अक्सर एक दूसरे से मिला दिया जाता है, लेकिन वे वास्तव में अलग-अलग चीजें हैं। जबकि दोनों ग्रहों और अन्य खगोलीय वस्तुओं से संबंधित हैं, खगोल विज्ञान एक वैज्ञानिक अनुशासन है, जबकि ज्योतिष एक भविष्यवाणी विश्वास प्रणाली है। खगोल विज्ञान अंतरिक्ष में वस्तुओं…

  • venkatesh stotra | वेंकटेश स्तोत्र

    venkatesh stotra | वेंकटेश स्तोत्र venkatesh stotra | वेंकटेश स्तोत्र venkatesh stotra वेंकटेश स्तोत्र: वेंकटेश स्तोत्र संस्कृत में भगवान विष्णु का एक स्तोत्र है। भारत के कई भागों में भगवान विष्णु को श्री वेंकटेश के नाम से जाना जाता है। इस स्तोत्र में भगवान विष्णु के विभिन्न नामों और उनके गुणों का वर्णन है। स्तोत्र…

  • | | |

    श्री पांडुरंगाष्टकम्

     श्री पांडुरंगाष्टकम्   महज्ञायोगपीठे तटे भीमरथ्या। वरं पुंडरीकाय दातुं मुनिद्रैः ।। समागत्य तिष्ठतमानंदकंदं । परब्रम्हलिंगं भजे पांडुरंगम् ।।१।। तडिद्वससं नीलमेघवभासं। रमामंदिरं सुंदर चित्प्रकाशम् ।। वरं त्विष्टिकायां समन्यस्तपादं। परब्रम्हलिंगं भजे पांडुरंगम् ।।२।। प्रमाणं भवाब्धेरिंद मामकानां। नितंब: कराभ्यां धृतो येन तस्मात् ।। विधातुर्वसत्यै धृतो नाभिकोशः। परब्रम्हलिंगं भजे पांडुरंगम् ।।३।। स्फुरत्कौस्तुभालंकृतं कंठदेशे। श्रिया जुष्टकेयूरकं श्रीनिवासम् ।। चिवं शान्तमीड्यं…

  • Gurucharitra | गुरुचरित्र

    7 दिनों में गुरु चरित्र कैसे पढ़ा जाए? | Gurucharitra ॥ श्रीमत् गुरुचरित्र ॥ ॥ गुरुचरित्र ग्रंथाच्या पारायणाचे प्रारंभी करावयाचा संकल्प | प्रथम दोन वेळा आचमन करावे – ॐ श्रीमन्महागणाधिपतये नमः । इष्टदेवताभ्यो नमः । कुलदेवताभ्यो नमः । ग्रामदेवताभ्यो नमः । वास्तुदेवताभ्यो नमः । श्रीपादश्रीवल्लभाय नमः । श्रीसद्गुरुनृसिंहसरस्वत्यै नमः । सर्वेभ्यो देवेभ्यो, ब्राह्मणेभ्यो नमो नमः…

  • |

    Married Life

    अब समझते है कब जीवनसाथी स्वास्थ्य कब जल्दी ठीक हो जाता है। Married Life Married Life | Life partner | जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब रहता है तो क्यों और कब ठीक होगा आज इसी विषय पर बात करते है। वैवाहिक जीवन सुख और विवाह सुख यह पति पत्नी के आपसी सहयोग से ही एक दूसरे को मिलता है। कभी कभी ऐसी स्थिति जीवन मे बन जाती है कि जीवनसाथी (पति या पत्नी) का स्वास्थ्य खराब रहने के कारण विवाह सुख और वैवाहिक जीवन के सुख में कमी रहती है जिससे वैवाहिक जीवन भी थोड़ा नीरस का ही रहता है।

  • भगवान शिव परिवार | shivji ka parivar

    भगवान शिव परिवार | Shivji ka Parivar | शिवजी कि पाच कन्या | 5 shivji ki kanya. भगवान शिव के परिवार की बात जब भी आती है तो सबसे पहले मुंह पर श्री गणेश और कार्तिकेय जी का नाम आता है। ऐसे में आज हम आपको भगवान शिव की पांच पुत्रियों के बारे में बताने…