आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की॥
जाके बल से गिरिवर कांपे। रोग दोष जाके निकट न झांके॥
अंजनि पुत्र महा बलदाई। सन्तन के प्रभु सदा सहाई॥
आरती कीजै हनुमान लला की।
दे बीरा रघुनाथ पठाए। लंका जारि सिया सुधि लाए॥
लंका सो कोट समुद्र-सी खाई। जात पवनसुत बार न लाई॥
आरती कीजै हनुमान लला की।
लंका जारि असुर संहारे। सियारामजी के काज सवारे॥
लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे। आनि संजीवन प्राण उबारे॥
आरती कीजै हनुमान लला की।
पैठि पाताल तोरि जम-कारे। अहिरावण की भुजा उखारे॥
बाएं भुजा असुरदल मारे। दाहिने भुजा संतजन तारे॥
आरती कीजै हनुमान लला की।
सुर नर मुनि आरती उतारें। जय जय जय हनुमान उचारें॥
कंचन थार कपूर लौ छाई। आरती करत अंजना माई॥
आरती कीजै हनुमान लला की।
जो हनुमानजी की आरती गावे। बसि बैकुण्ठ परम पद पावे॥
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की॥
- चंद्र ग्रहण कब है ? क्या करे ओर क्या ना करे | khagras chandra grahan 2026 |
- Rudraksha kyu pehna chahiye | रुद्राक्ष क्यों धारण किया जाता है?
- सूर्य महादशा के नैसर्गिक शुभ-अशुभ फल | surya grah mahadasha
- ग्रहों का शुभ और अशुभ फल | पाराशरी ज्योतिष ग्रह फल | kundali me grah ki sthithi and fal
- Navagraha Stotra (नवग्रह स्तोत्रम्)
पुण्याईचे आगळे तेज!
अधिकमास की देवता.
सूर्य भगवान का होरा, इस होरे मे कोंसे काम करणे चाहिए.
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.