उपवास | upavasa | व्रत

व्रत और उपवास मे क्या अंतर है

अच्छी सेहत के लिए कितना अहम है उपवास, जानें इसके फायदे

upavas उपवास

उपवास

जब हम सोते हैं तब हृदय के अतिरिक्त शरीर के सभी अंग विश्राम करते हैं। लेकिन हमारा पेट ही विश्राम नहीं करता विश्राम के पश्चात् स्फूर्ति प्राप्त होती है जिससे हमें अधिक काम करने का प्रोत्साहन मिलता है। यदि हम अपने पेट को भी आराम देना शुरू कर दें तो हम हमेशा निरोग रहेंगे। इस छोटे से गुरु मंत्र से हम कितने निरोगी होंगे इसका अनुमान वही लगा सकता है जो पहले रोगी रहा हो।

वैसे तो यदि हम विभिन्न पुस्तकें पढ़ें तो देखेंगे कि हर व्रत की अपनी महिमा है। वास्तव में हमारा निजी अनुभव यह है कि व्रत का लाभ ऐसे ही सुनिश्चित है जैसे सूर्य का निकलना। लेकिन हम इसे व्रत का नाम न देकर उपवास का नाम दे रहे हैं। हमारा उद्देश्य पाचन प्रणाली को विश्राम करवाना है। यदि हमने इसको भी विश्राम देने की अच्छी आदत डाल ली तो औषधि की आवश्यकता शायद ही कभी पड़ें। उपवास करने की परंपरा भारत में इतनी ही प्राचीन है जितना भारतीयों का इतिहास हमारे वैज्ञानिकों ने सभी प्रयोगों के पश्चात विभिन्न औषधियों का निर्माण किया था। सभी वैद्य या डॉक्टरों को ज्योतिष की शिक्षा अनिवार्य थी। थोड़े समय पश्चात भारत में ही नहीं पूरे विश्व

में ज्योतिष के वैज्ञानिक आधार पर चिकित्सा प्रारंभ हो जायेगी। हमारे शास्त्रों में विभिन्न समय पर इतने व्रत बता दिये हैं कि यदि हम उसकी सूची देखें तो व्रतों की संख्या वर्ष के दिनों की संख्या से अधिक हो जायेगी। यहां हम उपवास की बात कर रहे है हमारा आधार स्वास्थ्य लाभ और व्यक्ति को निरोग करना है। अतएव व्यक्ति को प्रति सप्ताह एक दिन का उपवास अवश्य करना चाहिए। वह यदि इस उपवास को किसी देवी या देवता के नाम पर व्रत की तरह करे तो सोने पर सुहागा वाली बात चरितार्थ होगी। भारत के विभिन्न भागों में नवरात्र जो अप्रैल तथा सितंबर में आते हैं तब बहुत ही लोग व्रत करते हैं। मुसलमान रोजा रखते हैं। ये व्रत की श्रृंखला में आते हैं। इसका उद्देश्य धर्म होता है। हमारा उद्देश्य निरोगता है। भोजन प्राणिमात्र के अस्तित्व के लिए आवश्यक है इसलिए उपवास प्रकृति के विपरीत प्रतीत होते हैं, परंतु वास्तव में ऐसा नहीं है। मानव शरीर पर उपवास की क्या प्रतिक्रिया होगी इसका वैज्ञानिकों ने पहले भी अनुभव किया था और अब और प्रयोगों के पश्चात उन्होंने पाया कि इसके लाभ ही लाभ हैं।

उपवास का शब्दिक अर्थ भोजन का पूर्ण रूप से या आशिक रूप से त्याग। कुछ लोग व्रत में जल भी ग्रहण नहीं करते तथा एक समय भोजन करते हैं। किंतु वैज्ञानिक दृष्टि से जल का ग्रहण करना उपवास में अति आवश्यक है। पातंजलि के योग सिद्धांतों में भी उपवास की महत्ता को स्वीकारा गया है। विनोबाजी भी उपवास किया करते थे।

जो भोजन हम ग्रहण करते हैं वह सीधे हमारे शरीर का भाग नहीं बन पाते। शरीर में मुंह से लेकर मल द्वार तक एक लम्बी नली पाई जाती है। जब भोजन आहार नाल में धीरे-धीरे आगे बढ़ता है तो इसमें पाचक एंजाइम मिलते हैं। पाचक रसों के प्रभाव से भोजन के प्रमुख अंश विलेय अवस्था में आ जाते हैं। जब भोजन आहार नाल के छोटी आंत वाले भाग में पहुंचता है तो भोजन के विलेय अंश अवशोषित कर रक्त में मिला दिये जाते हैं। शेष भाग, मलाशय में मल के रूप में एकत्रित हो जाता है।

छोटी आंत की भीतरी भित्ती में विशिष्ट प्रकार की रचनाएं पाई जाती हैं जिन्हें सूक्ष्मांकुर कहते हैं। भोजन के पचे हुए भाग को अवशोषित कर उसे रुधिर में मिलाने का कार्य ये ही सूक्ष्मांकुर करते हैं। जब ये वृद्ध हो जाते हैं तो कार्य क्षमता में क्षीणता आ जाती है। अंत में ये कोशिकाएं मर जाती है और उनके स्थान पर नई कोशिकाएं बन जाती हैं। प्रतिस्थापन की इस प्रक्रिया में शरीर को बहुत अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है। उपवास के कारण जीर्ण कोशिकाओं को ही पुनः प्रभावकारी बना दिया जाता है तथा आराम मिलने के कारण आहार नाल की अवशोषण प्रक्रिया ठीक रहती है।

व्रत और उपवास मे क्या अंतर है

उपवास हमारे शरीर की एंजाइम प्रणाली को सक्रिय बनाता है। पाचन क्रिया के फलस्वरूप भोजन की अतिरिक्त मात्रा को ग्लाइकोडीन व वसा बदल कर शरीर में एकत्रित किया जाता है। जब शरीर को भोजन नहीं मिलता तो यकृत में संग्रहीत ग्लाइकोडीन व वसा को ग्लूकोज में बदल कर शरीर की ऊर्जा आपूर्ति को बनाए रखा जा सकता है। ग्लाइकोडीन व वसा को ग्लूकोज में बदलने की क्रिया एक विशिष्ट एंजाइम तंत्र द्वारा संपन्न होती है। उपवास करते रहने पर यह सक्रिय बना रहता है। उपवास न करने की स्थिति में यह तंत्र धीरे-धीरे निष्क्रिय हो जाता है। उपवास के बाद प्रीनि ओप्लास्टिक कोशिकाएं नष्ट हो जाती हैं। इन कोशिकाओं को ही कैंसर कोशिकाओं में बदलने की संभावना होती है।

उपवास के समय प्रातः दूध ले सकते हैं और दिन भर पानी पीते रहे। उपवास में पानी पीना अति आवश्यक है। पानी के पीने से शरीर के अंदर के विजजातीय द्रव्य मूत्र की सहायता से बाहर निकलते रहते हैं और जिससे निरोग रहता है। इससे पाचन प्रणाली को भी आराम मिलता है।

शक्ति

सांयकाल फलाहार किया जा सकता है और दो या तीन फल मिलाकर लिए जा सकते हैं लेकिन फलों की मात्रा भी अधिक न हो जैसे दो केले एक संतरा या आधा सेब। इससे विजातीय द्रव्य भी बाहर निकल जाते हैं। और जो अतिरिक्त वसा हमारे शरीर में एकत्रित होती है वह भी उपवास के कारण आहिस्ता-आहिस्ता समाप्त होने लगती है जिससे शरीर धीरे-धीरे निरोग होने लगता है।

Similar Posts

  • |

    वास्तू शांती मुहूर्त नाही ? | vastu shanti muhurta

    वास्तू शांती चे मुहूर्त नाही काय करावे ? नवीन घरात राहण्यास जसे जावे ? नूतन गृहप्रवेश काही वेळा नवीन घर बांधून तयार होते पुढे दोन-चार वास्तूचे मुहूर्त नसतात. शहरात जागेची अडचण असते. अनेक वेळा जागा सोडण्याबाबत घर मालकाचा तगादा असतो. तर काहीजण स्वतःच्या घरात राहण्यास उत्सुक असतात. कारणेही अनेक असतात. पण वास्तुशांती करिता मुहूर्त नसते….

  • सूर्यसिध्दांत Sury – sidhant काय असतो ?

    सूर्यसिध्दांत तसेच बाणवृध्दीरसक्षयः म्हणजे नेमके काय ? सूर्यसिध्दांत Suryasidhant काय असतो ? ज्योतिषशास्त्राचा इतिहास हा ब्रम्हांडाच्या उत्पत्तीपासूनच सुरुहोतो व हे शास्त्र ब्रम्हांडाच्या अंतापर्यंत कायम राहील. ब्रम्हांडातीलअनेक ग्रह गोलांचे ज्ञान अजूनही मानवाच्या कक्षेपलिकडे आहे कारण आहेब्रम्हांड (अंतरिक्ष) अनंत आहे व मानवास खूपच मर्यादा आहेत. मताब्रम्हांड/अंतरिक्ष संदर्भातील अनेक प्रश्न अजूनही अनुत्तरीत आहेत.प्रत्यक्ष सूर्यदेवांनी ब्रम्हांडातील अनेक रहस्यांची उकल…

  • |

    Mahabharat | 8 or 18

    Mahabharat महाभारत में 18 संख्या का बहुत महत्त्व है। महाभारत की कई घटनाएँ 18 संख्या से सम्बंधित है। कुछ उदाहरण देखें:महाभारत का युद्ध कुल 18 दिनों तक हुआ था।

    कौरवों (11 अक्षौहिणी) और पांडवों (7 अक्षौहिणी) की सेना भी कुल 18 अक्षौहिणी थी।
    अक्षौहिणी सेना के प्रत्येक भाग की संख्या के अंकों का कुल जमा 18 आता है।

  • तृतीय भाव में सूर्य का प्रभाव |bhav sury bhagvan

    जानिए आपकी कुंडली मे सूर्य भगवान का स्थान किस भाव मे है | सूर्य आपके कुंडली मे स्थित हो कर कैसे फल देता है ? स्वभाव तृतीय भाव में स्थित सूर्य के प्रभाव से जातक यशस्वी, रचनात्मक मनोवृत्ति वाला, सूर्य प्रतापी और पराक्रमी होता है। वह सदैव दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहता है।…

  • Shree Ram Ayodhya 2024 | श्री राम

    श्री राम प्रभु अयोध्या में आ रहे है 22 जानेवारी 2024 | रामोत्सव 2024 | shree Ram prabhu 2024 | श्री राम जन्म भूमि पर इस साल श्री राम प्रभु अपने भव्य सिहासन पर विराज मन होगे और अपने भारत को दिशा दिखायेंगे . 2024 या साल सभी श्री राम भक्तो केलिए, अत्यंत विशेष है |…

  • hanuman jayanti 2024 | हनुमान जयंती 2024

    हनुमान जयंती 2024 मे कब है ओर कोनसा उपाय करे? इस उपाय दुख से मुक्त होगे| hanuman jayanti 2024 हनुमान जयंती 2024 | hanuman jayanti 2024 इस साल कि हनुमान जयंती सभी भारत वासियो केलीय महत्व पूर्ण है | इस साल मे श्री राम कि स्थापना इस साल मे अयोध्या मे हुई है | इस…

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.