Prime Minister Shri Narendra Modi Ji : जानिए क्या कहती है माननीय प्रधानमंत्री श्री. नरेन्द्र मोदीजी की कुंडली |

क्या दिखाती है माननिय प्रधानमंत्री श्री. नरेन्द्र मोदीजी की कुंडली जानिए |

स्वयंसेवक से प्रधान सेवक , इसके बाद सीएम ( CM ) फिर पीएम ( PM ) का सफ़र प्रधानमंत्री मोदी जी की जन्म की सबसे बड़ी खासियत है, केंद्र स्थानों में पाच ग्रहों का उपस्थित होना , इससे भी बड़ा एक राजयोग है स्वयंसेवक , जिसमे चन्द्रमा से केंद्र में स्थित बृहस्पति से गजकेसरी योग | इसके अलावा केंद्र में बैठे शनि और शुक्र का सहयोग , चतुर्थ भाव में बैठे बृहस्पति को दशम भाव में बैठे वर्गोत्तम शुक्र | गुरु का इंटर एक्सचेंज दशम शनि , मोदी जी को लोकप्रियता प्रदान कर रहे है | जो आमचुनाव के समय में अपने ही घर में स्थित रहेंगे | जिसमे लग्नेश मंगल की दशा चल रही है , जो 2021 से 2028 तक रहेगी | जिसके कारण इस चुनाव में भी भारी बहुमत से जित हासिल करेंगे | जो इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जिसे हमेशा याद किया जाएगा |

7 सितंबर 1950 , समय दिन के 11 बजे मेहसाना , गुजरात में जन्मे मोदी जी आज विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक सत्ता भारत देश के प्रधानमंत्री है | माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का सफ़र राष्ट्र स्वयंसेवक से प्रधान सेवक से शुरू हुआ था | फिर गुजरात के सीएम ( CM ) और फिर पीएम ( PM ) बने | इनकी कुंडली वृश्चिक लग्न व वृश्चिक राशी की है | लग्न व राशी के स्वामी मंगल , रुचक महायोग , चंद्र – मंगल योग के साथ शत्रुहंता योग है , जिसके चलते ये यह अपने विरोधियों को पछाड़ दिए | इनमे सही निर्णय लेने की प्रबल क्षमता है जिसका असर प्रधामंत्री के कार्य काल में देखा जा रहा है |

लग्न में मंगल की स्थिति एक सफल प्रशासक बनाते है , यही कारण है की विरोधियों को कभी माफ़ नहीं कर पाते | इनकी कुंडली की सबसे खास बात यह है की एकादश भाव में कर्मेश सूर्य , आयेश बुध स्वयं है, केतु स्थित होकर आय भाव के बल को बढ़ा रहा है |

इनकी कुंडली में एक और बात है , केंद्र में पांच ग्रह चंद्र , मंगल, गुरु, शुक्र और शनि उपस्थित है , इससे एक राजयोग की स्थिति बना रहे है | और भी कई शुभ योगों का निर्माण कर रहे है |

जिसमे गजकेसरी योग , मुसल योग , केदार योग , रुचक योग , वोशी योग , भेरी योग , चन्द्र मंगल योग , नीच भंग योग तथा वरिष्ठ योग शामिल है | आज इन शुभ योगों के प्रभाव के चलते ही मोदी जी देश के सबसे वरिष्ठ पद पर विराजमान है |

जनवरी, 2023 से मार्च, 2025 तक शनिदेव कुम्भ राशि में हैं। जो मोदी के चतुर्थ भाव में भ्रमण करते हुए उनके लग्न पर दृष्टि दे रहे है |

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार कुंडली का चतुर्थ समाज सेवा का होता है, जिसमे स्वयं गुरु चतुर्थ में, जिस पर शनि की दृष्टि, समाज सेवा कार्यों में और अधिक रुचि दिलाती है । दशम शनि सत्ता भाव में स्थित होकर समाज सेवा के चतुर्थ भाव को दृष्टि देकर और अधिक सक्रिय कर, इन्हें लोकप्रियता प्रदान कर रहा हैं।

इनकी कुंडली में कुछ तो ऐसी बात है, जो मोदी जी को सफलता की ओर क्रमश: आगे बढ़ा रही है। आईए जानते हैं। एकादश भाव का विचार सत्ता पक्ष के स्वामी और कारक ग्रह सूर्य कर्म भाव के स्वामी हैं । जिन्होंने इन्हें राजनीति के क्षेत्र में सफलता और कार्य करने के अवसर दिए। आयेश स्वयं जब आय भाव में हों, बुध अपने ही भाव में स्थित हों, तो इन्हे बौद्धिक योग्यता के फलस्वरुप उन्नति, मान सम्मान के शीर्ष तक पहुंचाते हैं।

इस समय मंगल की महादशा, शनि की अन्तर्दशा चल रही हैं, जो सितंबर 2023 से सितंबर 2024 तक रहेगी । इसी अन्तर्दशा में आम चुनाव होने वाले है । जो इनके पक्ष में है।

मंगल की महादशा 2028 तक रहने वाली है जो इनको विश्व विख्यात कराएंगी । भारतवर्ष में मोदी जी का स्थिर कार्य काल 2029 तक जारी रहेगा।

जनवरी, 2023 से मार्च, 2025 तक शनिदेव कुम्भ राशि में रहेंगे, जो माननीय प्रधानमंत्री के चतुर्थ भाव में भ्रमण करते हुए उनके लग्न पर दृष्टि करेंगे। शनि की लग्न पर दृष्टि के साथ शनि की ढैया भी प्रारंभ है, जो हेल्थ के लिए ठीक नहीं है । फिर भी लग्नेश मंगल, मंगल की दशा, मंगल के नक्षत्र गुरु, इनके उत्साह एवम पराक्रम में कमी नहीं आने देंगे। हम सब की मंगल कामना उनके साथ है।

Similar Posts

  • | | |

    कालसर्प योग काय आहे? kalsarpa yog

    कालसर्प योग काय आहे?स्पष्ट कालसर्प योगाचे योगावयोगया जगात जेव्हा कुठलाही प्राणी ज्यावेळी जन्म घेतो ती वेळ त्या प्राण्याच्या सर्व जीवनासाठी अत्यंत महत्त्वाची मानल्या जाते. कारण त्या एका क्षणाच्या आधारे ज्योतिष शास्त्राच्या मदतीने त्याच्या संपुर्ण जीवनाचा एक असा आलेख तयार केल्या जाऊ शकतो, ज्यामध्ये त्याच्या जीवनातील वेळो वेळो घडणाऱ्या शुभ व अशुभ घटनांच्या विषयी वेळेच्या आधीच जाणता येऊ शकते.

  • गजेंद्र मोक्ष स्तोत्र | gajendra moksha

    गजेंद्र मोक्ष स्तोत्र गजेंद्र मोक्ष स्तोत्र | gajendra moksha श्री शुक उवाच –एवं व्यवसितो बुद्ध्या समाधाय मनो हृदि ।जजाप परमं जाप्यं प्राग्जन्मन्यनुशिक्षितम ॥१|| यस्मिन्निदं यतश्चेदं येनेदं य इदं स्वयं ।योस्मात्परस्माच्च परस्तं प्रपद्ये स्वयम्भुवम ॥३॥ यः स्वात्मनीदं निजमाययार्पितंक्वचिद्विभातं क्व च तत्तिरोहितम ।अविद्धदृक साक्ष्युभयं तदीक्षतेस आत्म मूलोsवत् मां परात्परः ॥४॥ कालेन पंचत्वमितेषु कृत्स्नशोलोकेषु पालेषु च सर्व हेतुषु ।तमस्तदाऽऽऽसीद…

  • Kundali Matching Ka Keli Jate

    Kundali matching ka keli jate वर वधुच्या कुण्डली जुळविण्यासाठी दहा विधिंचा प्रयोग? Kundali matching वर वधुच्या कुण्डली जुळविण्यासाठी दहा विधिंचा प्रयोग केला जातो। त्या पैकी कमित कमी पाच फळ शुभ असल्याने कुण्डलींमध्ये परस्पर मेळ मानला जातो। 1. दिनम् (भाग्य)वर-वधु चा जन्म नक्षत्र एक सारखा आहे। 2. गणम् (सम्पत्ति)वर-वधु चे गणम् एक सारखे आहे। हे अनुरुपतेला…

  • |

    दशहरा–विजयादशमी–dussehra

    दशहरा (विजयादशमी) श्रीराम भगवान् जब 14 वर्ष वनवास भुगत रहे थे तब श्रीराम भगवान् ने सभी राक्षसोका वध किया आखिर में अति शक्ति शाली रावण राक्षसोके राजा बचे थे इस लिए श्रीराम रावण के भूमि सीमा पर रहने लगे तब शुर्पनका रावण की बहन श्रीराम का भव्यतेज देखकर प्रभावित हुई और श्रीराम के साथ विवाह…

  • विष्टि करण | vishti karana in astrology

    विष्टि करण क्या है | Vishti Karan (Bhadra) shanti Puja विष्टि करण भद्रा क्या है | ज्योतिषनुसार भद्रा का्य होती है | Bhdra kay hai ? who is bhdra vishti karan in hindi | किसे कहते है विष्टी करण? विष्टि करण भद्रा (Bhdra) क्या है| देव दोनों संग्राम नमक पौराणिक क्षण में कहा गया है…

  • |

    Nakshatra badal mahiti नक्षत्रासंबंधी माहिती

     नक्षत्रासंबंधी माहिती नक्षत्राचे गण नक्षत्राचे आराध्यवृक्ष दान व देवता नक्षत्र लोचन

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.