Description
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब व्यक्ति की कुंडली में राहु और केतु के बीच जब सभी ग्रह आ जाते हैं तब काल सर्प दोष नामक योग का निर्माण होता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में काल सर्प दोष होता है तो व्यक्ति को जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कुंडली में काल सर्प दोष होने से व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रभावित होता है। इसलिए कालसर्प दोष की पूजा पूरे विधि विधान के साथ होना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कालसर्प दोष के लक्षण।
1) जिस व्यक्ति की कुंडली में काल सर्प दोष होते हैं इस व्यक्ति को अक्सर सपने में मृत लोग दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं कुछ लोगों को तो यह भी दिखाई देता है कि कोई उनका गला दबा रहा हो।
2) जिस व्यक्ति के जीवन में काल सर्प दोष होता है उसे जीवन में बहुत संघर्ष करना पड़ता है और जब उसको जरुरत होती है तब उसे अकेलापन महसूस होता है।
3) कालसर्प से पीड़ित व्यक्ति के कारोबार पर काफी नकारात्मक असर पड़ता है। इसे व्यापार में बार बार हानी का सामना करना पड़ता है।
4) इसके अलावा नींद में शरीर पर सांप को रेंगते देखना, सांप को खुद को डसते देखना।
5) बात-बात पर जीवनसाथी से वाद विवाद होना। यदि रात में बार बार आपकी नींद खुलती है तो यह भी काल सर्प दोष का ही लक्षण है।
6) इसके अलावा काल सर्प दोष से पीड़ित व्यक्ति को सपने में बार-बार लड़ाई झगड़ा दिखाई देता है।
7) काल सर्प दोष के कारण व्यक्ति मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान होता है। साथ ही सिर दर्द, त्वचारोग आदि भी कालसर्प दोष के लक्षण है।
काल सर्प दोष पूजा के लाभ
1) अगर व्यक्ति कालसर्प दोष निवारण के लिए पूजा करता है तो उस व्यक्ति को जीवन में काफी राहत मिलती है। काल सर्प दोष पूजा के बाद व्यक्ति का वैवाहिक जीवन काफी अच्छा हो जाता है। पति पत्नी के बीच खुशहाली का माहौल रहता है।
2) साथ ही साथ आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।
3) इतना ही नहीं आपके घर परिवार में भी शांति का माहौल बना रहता है।
4) व्यापार में आ रही समस्याएं समाप्त हो जाती है। और व्यापार में विकास होने लगता है।
5) नौकरीपेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा मिलती है और उनके पद में उन्नति होती है।
6) आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।
- आपका गोत्र और नाम ले कर संकल्प के साथ पूजा संपन्न होगी और आपको यह पूजा ऑनलाइन ( online ) सहाय से दिखाई जायेगी |
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Reviews
There are no reviews yet.