Description
शास्त्रों में गोमती चक्र को बहुत शुभ आध्यात्मिक शैल पत्थर माना गया है. यह पवित्र गोमती नदी में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है. मान्यता है कि यह जिस घर में भी रहता है वहां सुख और समृद्धि बनी रहती है और उस घर में लक्ष्मीजी का वास रहता है. गोमती चक्र का आध्यात्मिक और तंत्र जगत में बहुत ही महत्व है. इसे यंत्र के रूप में प्रयोग किया जा सकता है. गोमती चक्र का रंग सफ़ेद और हल्का पीलापन वाला होता है. इसका प्रयोग धन प्राप्ति और व्यापार में वृद्धि के लिए किया जाता है
- भारतीय पुस्तकों और ग्रंथों के मुताबिक, गोमती चक्र सकारात्मक ऊर्जा का स्त्रोत है.
- गोमती चक्र का इस्तेमाल भारतीय ज्योतिष के मुताबिक, कई पूजा विधियों में किया जाता है.
- असली गोमती चक्र एक तरफ़ से सीप की तरह उभरा हुआ और दूसरी तरफ़ से समतल होता है. समतल भाग पर हिंदी की गिनती सात या सांप के आकार का निशान होता है. इसलिए इसे सर्प चक्र या नाग चक्र के नाम से भी जाना जाता है.
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Reviews
There are no reviews yet.