|

Kapoor Ka Upay | कपूर से आश्चर्यजनक उपाय क्या हैं ?

Karpur hom

Kapoor Ka Upay | कपूर से आश्चर्यजनक उपाय क्या हैं ?

शास्त्रों के अनुसार देवी-देवताओं के समक्ष कर्पूर जलाने से अक्षय पुण्य प्राप्त होता है। अत: प्रतिदिन सुबह और शाम घर में संध्यावंदन के समय कर्पूर (कपूर) जरूर जलाएं।

जीवन में सफलता की तिजोरी खोलेंगे लौंग और कपूर के ये उपाय !

पितृदोष और कालसर्पदोष से मुक्ति हेतु – कपूर जलाने से देवदोष व पितृदोष का शमन होता है। अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि हमें शायद पितृदोष है या काल सर्पदोष है। दरअसल, यह राहु और केतु का प्रभाव मात्र है। इसको दूर करने के लिय प्रतिदिन सुबह, शाम और रात्रि को तीन बार घी में भिगोया हुआ कपूर जलाएं। घर के शौचालय और बाथरूप में कपूर की 2-2 टिकियां रख दें। बस इतना उपाय ही काफी है।

आकस्मिक घटना या दुर्घटना से बचाव – आकस्मिक घटना या दुर्घटना का कारण राहु, केतु और शनि होते हैं। इसके अलावा हमारी तंद्रा और क्रोध भी दुर्घटना का कारण बनते हैं। इसके लिए रात्रि में हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद कपूर जलाएं।

हालांकि प्रतिदिन सुबह और शाम जिस घर में कर्पूर जलता रहता है उस घर में किसी भी प्रकार की आकस्मिक घटना और दुर्घटना नहीं होती। रात्रि में सोने से पूर्व कपूर जलाकर सोना तो और भी लाभदायक है।

सकारात्मक उर्जा और शां‍ति के लिए – घर में यदि सकारात्मक उर्जा और शांति का निर्माण करना है तो प्रतिदिन सुबह और शाम कपूर को घी में भिगोकर जलाएं और संपूर्ण घर में उसकी खुशबू फैलाएं। ऐसा करने से घर की नकारात्मक उर्जा नष्ट हो जाएगी। दु:स्वप्न नहीं आएंगे और घर में अमन शांति बनी रहेगी है।

वैज्ञानिक शोधों से यह भी ज्ञात हुआ है कि इसकी सुगंध से जीवाणु, विषाणु आदि बीमारी फैलाने वाले जीव नष्ट हो जाते हैं जिससे वातावरण शुद्ध हो जाता है तथा बीमारी होने का भय भी नहीं रहता।

अचानक धन प्राप्ति का उपाय – गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा रखें। शाम के समय फूल में एक कपूर जला दें और फूल को देवी दुर्गा को चढ़ा दें। इससे आपको अचानक धन मिल सकता है।

यह कार्य आप कभी भी शुरू करके कम से कम 43 दिन तक करेंगे तो लाभ मिलेगा। यह कार्य नवरात्रि के दौरान करेंगे तो और भी ज्यादा असरकारक होगा।

वास्तु दोष मिटाने के लिए – यदि घर के किसी स्थान पर वास्तु दोष निर्मित हो रहा है तो वहां एक कपूर की 2 टिकियां रख दें। जब वह टिकियां गलकर समाप्त हो जाए तब दूसरी दो टिकिया रख दें। इस तरह बदलते रहेंगे तो वास्तुदोष निर्मित नहीं होगा।

भाग्य चमकाने के लिए – पानी में कपूर के तेल की कुछ बूंदों को डालकर नहाएं। यह आपको तरोताजा तो रखेगा ही आपके भाग्य को भी चमकाएगा। यदि इस में कुछ बूंदें चमेली के तेल की भी डाल लेंगे तो इससे राहु, केतु और शनि का दोष नहीं रहेगा, लेकिन ऐसे सिर्फ शनिवार को ही करें।

पति-पत्नी के बीच तनाव को दूर करने हेतु –

रात को सोते समय पत्नी अपने पति के तकिये में सिंदूर की एक पुड़िया और पति अपनी पत्नी के तकिये में कपूर की 2 टिकियां रख दें। प्रातः होते ही सिंदूर की पुड़िया घर से बाहर कही उचित स्थान पर फेंक दें तथा कपूर को निकाल कर शयन कक्ष में जला दें।

यदि ऐसा नहीं करना चाहते हैं तो प्रतिदिन शयनकक्ष में कपूर जलाएं और कपूर की 2 टिकियां शयनकक्ष के किसी कोने में रख दें। जब वह टिकियां गलकर समाप्त हो जाए तो दूसरी रख दें।

धन-धान्य के लिए – रात्रि काल के समय रसोई समेटने के बाद चांदी की कटोरी में लौंग तथा कपूर जला दिया करें। यह कार्य नित्य प्रतिदिन करेंगे तो धन-धान्य से आपका घर भरा रहेगा। धन की कभी कमी नहीं होगी।

विवाह बाधा हेतु – विवाह में आ रही बाधा को दूर करना चाहते हैं तो यह उपाय बहुत ही कारगर है। 36 लौंग और 6 कपूर के टुकड़े लें, इसमें हल्दी और चावल मिलाकर इससे मां दुर्गा को आहुति दें।

मनचाही भूमि या भवन पाने के लिए – यह उपाय नवरात्रि के दिन करने का है। सबसे पहले उस स्थान की थोड़ी-सी मिट्टी लाकर एक कांच की शीशी में उसे डालें। उसमें गंगा जल और कपूर डालकर उसे पूजा में जौ के ढेर पर स्थापित कर दें। नवरात्र भर उस शीशी के आगे नवार्ण मन्त्र ‘ऐं हीं क्लीं चामुण्डाय विच्चे’ का पांच माला जप करें और जौ में रोज गंगा जल डालें।

नवमी के दिन थोड़े से अंकुरित जौ निकाल लें और ले जाकर मनचाही जगह पे डाल दें। कांच की शीशी को छोड़कर शेष सामग्री को नदी में डाल दें।

Panchang

  • Screenshot_20230108_191753
  • Screenshot_20230108_191734
  • Screenshot_20230108_191717
  • Screenshot_20230108_191649
  • Screenshot_20230108_191605
  • Makar Sankranti | मकरसंक्रांती 2023 कशी आहे मकरसंक्रांती या वर्षीची
  • WhatsApp Image 2022-06-02 at 5.23.49 PM
  • WhatsApp-Image-2022-05-19-at-10.22.14-PM
  • WhatsApp-Image-2022-05-19-at-10.20.34-PM
  • WhatsApp-Image-2022-05-19-at-10.03.45-PM
  • WhatsApp-Image-2022-05-19-at-9.58.00-PM
  • WhatsApp-Image-2022-05-19-at-9.53.44-PM

Similar Posts

  • Disha | Direction

    Disha दिशाओं की पहचानया दिशेची अधिपती देवता इंद्र आहे. इंद्राची पत्नी शची देवी, निवास स्थान अमरावती, वाहन ऐरावत (पांढरा हत्ती), आयुध वज. द्वारपाल नंदी व चंद्र पूर्व दिशा ही ऐलक्ष्मीस्थान आहे. या दिशेला पांढऱ्या रंगाचे अधिपत्य असते, अधिपती ग्रह सूर्य व रास मेष व वृषभ आहे.

  • |

    Bhartat disnare Chabndra Grahan

    Chabndra Grahan ani kojagiri pornima 28 Oct. 2023 | खंडग्रास चंद्रग्रहण आणि कोजागिरी पोर्णिमा कशी साजरी करावी ? खंडग्रास चंद्रग्रहण आश्विन शु. १५,दि. २८ ऑक्टोबर शनिवार रोजी कोजागिरी पौर्णिमेच्या दिवशी मध्यरात्री खंडग्रास चंद्रग्रहण आहे . 👉ग्रहण स्पर्श -रात्री १:०५ 👉ग्रहण मध्य – रात्री १.४४ 👉ग्रहण मोक्ष -रात्री २.२३ 👉ग्रहण पर्वकाल – १ तास २८ मि.चा…

  • |

    Nakshatra badal mahiti नक्षत्रासंबंधी माहिती

     नक्षत्रासंबंधी माहिती नक्षत्राचे गण नक्षत्राचे आराध्यवृक्ष दान व देवता नक्षत्र लोचन

  • Vishadosh in kundali | विषदोष

    कुंडली में शनि ओर चंद्र की युती से विषदोष का निर्माण होता है जैसे:- १- दोंनो ग्रहों का एकसाथ बैठना। २- शनि-चंद्र का परस्पर दृष्टि योग। ३- एक दूसरे के नक्षत्र में होना। ४- विषय परिस्थितियों में.. इनका ग्रह परिवर्तन भी विषदोष के परिणाम देता है।

  • Makar Rashi 2023

    मकर काही ठिकाणी तुम्हाला जबरदस्त माघार घ्यावी लागू शकेल. पण त्यामुळे तुम्ही कोसळून न जाता, अपेक्षित ध्येयासाठी कठोर परिश्रम घ्या. ही माघार तुम्ही खुणेच्या दगडाप्रमाणे लक्षात ठेवा. या कठीण प्रसंगी नातेवाईक देखील तुम्हास मदत करतील. परदेशात असलेली तुमची जमीन आज चांगल्या भावात विकली जाऊ शकते यामुळे तुम्हाला नफा होईल.Makar Rashi 2023 | मकर राशी 2023 भविष्य जाणून घ्या.