शनि यंत्र के लाभ

kundali janm kundali

Shani Yantra शनि यंत्र

शनि यंत्र

श्री शनियन्त्रम्

शनि वायु तत्व, दीर्घ कद का शुष्क ग्रह है। यह शरीर के स्नायु संस्थान, हड्डियों के जोड़ घुटने, पैर, मज्जा और बात को प्रभावित करता है। इसके अशुभ होने पर स्नायु रोग, जोड़ों में दर्द, अपचन, अपराधी प्रवृत्ति निराशाजनय मानसिक रोग आदि होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि प्रतिकूल होने पर अनेक कार्यों में असफलता देता है, कभी वाहन दुर्घटना, कभी यात्रा स्थागित तो कभी क्लेश आदि से परेशानी बढ़ती जाती है ऐसी स्थितियों में ग्रह पीड़ा निवारक शनि यंत्र

की शुद्धता पूर्ण पूजा प्रतिष्ठा करने से अनेक लाभ मिलते हैं। यदि शनि की ढैया या साढ़ेसाती का समय हो तो इसे अवश्य पूजना चाहिए। श्रद्धापूर्वक इस शनि यंत्र की प्रतिष्ठा करके प्रतिदिन यंत्र के सामने सरसों के तेल का दीप जलायें। नीला, या काला पुष्प चढ़ायें। ऐसा करने से अनेक लाभ होगा। मृत्यु कर्ज मुकद्दमा, हानि, क्षति, पैर आदि की हड्डी बात रोग तथा सभी प्रकार के रोग से परेशान लोगों हेतु शनि यंत्र अधिक लाभकारी है। नौकरी पेशा आदि के लोगों को उन्नति शनि द्वारा ही मिलती अतः यह शनि यंत्र अति उपयोगी है, जिसके द्वारा शीघ्र ही लाभ पाया जा सकता है।

मंत्र: ॐ प्रां प्री प्रौं सः शनैश्चराय नमः

शनि यंत्र का चमत्कारिक प्रभाव : शनिवार को सायंकाल भोजपत्र या सादे कागज पर काली स्याही से निम्नलिखित शनि तैंतीसा यंत्र को हिन्दी के अंक लिखते हुए सावधानी व श्रद्धापूर्वक बनाएं।

यंत्र बनाते समय तांत्रिक शनि मंत्र ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:’ का उच्चारण करते रहें।

इस विधि से 33 यंत्र लिखकर उन यंत्रों पर उड़द व काले तिल रखें तथा इन यंत्रों का धूप-दीप से पूजन करके काले कपड़े में रुपया-पैसा सहित बांधकर किसी शनि मंदिर में शनिदेव के चरणों में अर्पित करें। इस प्रकार का टोटका लगातार 3 शनिवार करें।

।।ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:।।

सभी प्रकार की शनि आराधनाओं के अंत में प्रार्थनास्वरूप शनि पीड़ा हर स्तोत्र पढ़ा जाना चाहिए।

ॐ सूर्यपुत्रो दीर्घदेहोविशालाक्ष: शिवप्रिय:।
मन्दचार प्रसन्नात्मा पीड़ा दहतु मे शनि:।।

Similar Posts

  • |

    Mahabharat | 8 or 18

    Mahabharat महाभारत में 18 संख्या का बहुत महत्त्व है। महाभारत की कई घटनाएँ 18 संख्या से सम्बंधित है। कुछ उदाहरण देखें:महाभारत का युद्ध कुल 18 दिनों तक हुआ था।

    कौरवों (11 अक्षौहिणी) और पांडवों (7 अक्षौहिणी) की सेना भी कुल 18 अक्षौहिणी थी।
    अक्षौहिणी सेना के प्रत्येक भाग की संख्या के अंकों का कुल जमा 18 आता है।

  • |

    Vastu

    भवन में सबसे पहले दीवारो की ओर ध्यान देना चाहिए। दीवार सीधी, प्रत्येक कोण ६० डिग्री का होना चाहिए। कमरों में रोशनी हवा का पूरा ख्याल रखते हुए खिड़कियों एवं सामान रखने के लिए आलमारी आदि का निर्माण करना चाहिए। भवन में विभिन्न कक्षों की वास्तु अनुरूप स्थिति निम्नलिखित स्थिति में होना चाहिए।

  • किचन रूम – kitchan

    किचन रूम – kitchan room उत्तम – भरभराट. स्वयंपाकगृह म्हणजे किचन. ही खोलीसुद्धा वेगळीच हवी. सुंदर वास्तूच्या दृष्टीने ही खोली सर्वांत महत्त्वाची. तेथे अग्नीची प्रतिष्ठापना होते. सर्व कुटुंबातील वातावरण नित्य सुरळीत व आनंददायी असणे हे या स्वयंपाकगृहावर अवलंबून असते. याची जागा चुकली की संपले.. त्याची खुलासेवार माहिती पुढीलप्रमाणे ईशान्य वाईट – बरकत नसते. पूर्व मध्यम…

  • Bhdra kay hai ?

    भद्रा क्या है | ज्योतिषनुसार भद्रा का्य होती है | Bhdra kay hai ? who is bhdra भद्रा (Bhdra) क्या है| देव दोनों संग्राम नमक पौराणिक क्षण में कहा गया है | कि पूर्व काल में जब देवताओं और असुरों में युद्ध हो रहा था उसी समय देव हारने लगेथे, तब भगवान शंकर को क्रोध…

  • मंगल यंत्र

    मंगल ग्रह के अशुभ होने से रक्तचाप, रक्त विकार, खुजली, फोड़ा-फुसी, रक्तसाव कुष्ठ रोग, आकस्मिक दुर्घटना जन्य रोग, अग्नि भय, गुप्त रोग, सूजन, वात, पित्त संबंधी रोग होते हैं

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.