मकर संक्रांति के बारे में जानिये|

मकरसंक्रांति के बारे में जानिये |

पुण्या: षोडश नाड्यस्तु परा: पूर्वास्तु संक्रमात्।

त्रिंशत्कर्काटके पूर्वाश्चत्वारिंशत्परा मृगे ॥

अस्तादूर्ध्वं तु मकरे रात्रौ संक्रमणं रवेः।

तदोत्तरदिनं पुण्यं मध्याह्नात्प्राक् प्रकीर्तितम् ॥

* संक्रांति *

पूर्वं परित्यज्य यदा ग्रहाणां राशिं परं प्रत्ययनं स कालः।

संक्रांतिवाच्योऽयमतिप्रशस्त: स्नाने च दाने च रवेर्विशेषात् ॥

मकरसंक्रांत पौष मास में जब सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करता है, तब मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है और सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है इसीलिए इसे मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है। यह त्‍योहार है, जिसे संपूर्ण भारतवर्ष में मनाया जाता है|

मकरसंक्रांति यह पर्व जनवरी माह की 14 तारीख को मनाया जाता है, क्युकी सूर्य 14 जनवरी के दिन मकर राशी में प्रवेश करता है| मकर राशी में सूर्य 12/13 फेब्रुवारी तक होता है, 14 – 12/13 फेब्रुवारी सूर्य 00 से 30 अंश तक होता है|

हिन्‍दू धर्म में माह को दो पक्षों में बांटा गया है | ‘कृष्ण पक्ष’ और ‘शुक्‍ल पक्ष’| ठीक इसी तरह से वर्ष को भी दो अयनों में बांटा गया है | ‘उत्‍तरायण’ और ‘दक्षिणायण’ | यदि दोनों को मिला दिया जाए तो एक वर्ष पूर्ण हो जाता है। मकर संक्रांति के दिन से सूर्य की उत्‍तरायण गति प्रारंभ हो जाती है इसलिए मकर संक्रांति को”उत्‍तरायण” भी कहते हैं।

हिन्‍दू धर्म के अनुसार इस दिन भगवान विष्‍णु ने असुरों का अंत कर उनके सिरों को मंदार पर्वत में दबाकर युद्ध समाप्ति की घोषणा की थी। इसलिए इस मकर संक्रांति के दिन को बुराइयों और नकारात्‍मकता को समाप्‍त करने का दिन भी मानते हैं।

इस त्‍योहार को अलग-अलग प्रांतों में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। तमिलनाडु में इसे पोंगल के रूप में, तो आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और केरला में केवल संक्रांति के नाम से मनाया जाता है जबकि बिहार और उत्‍तरप्रदेश में इस त्‍योहार को खिचड़ी के नाम से जाना जाता है।

उत्‍तरायण को देवताओं का दिन अर्थात् सकारात्‍मकता का प्रतीक माना जाता है। इसीलिए इस दिन जप, तप, दान, स्‍नान, श्राद्ध, तर्पण आदि धार्मिक क्रियाकलापों को विशेष महत्‍व दिया जाता है।

क्‍यों मनाते हैं मकर संक्रांति |यह माना जाता है कि भगवान सूर्य अपने पुत्र शनि से मिलने स्‍वयं उनके घर जाते हैं और शनि मकर राशि के स्‍वामी है|इसलिए इस दिन को मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है|पवित्र गंगा नदी का भी इसी दिन धरती पर अवतरण हुआ था, इसलिए भी मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता हैं|

महाभारत में पितामाह भीष्‍म ने सूर्य के उत्‍तरायण होने पर ही स्‍वेच्‍छा से शरीर का परित्‍याग किया था। इसका कारण यह था कि उत्‍तरायण में देह छोड़ने वाली आत्‍माएं या तो कुछ काल के लिए देवलोक में चली जाती है या पुनर्जन्‍म के चक्र से उन आत्‍माओं को छुटकारा मिल जाता है। जबकि दक्षिणायण में देह छोड़ने पर आत्‍मा को बहुत काल तक अंधकार का सामना करना पड़ सकता है।

स्‍वयं भगवान श्री कृष्‍ण ने भी उत्‍तरायण का महत्‍व बताते हुए कहा है कि उत्‍तरायण के 6 मास के शुभ काल में जब सूर्य देव उत्‍तरायण होते हैं और पृथ्‍वी प्रकाशमय रहती है तो इस प्रकाश में शरीर का परित्‍याग करने से व्‍यक्ति का पुनर्जन्‍म नहीं होता है और ऐसे लोग सीधे ही ब्रह्म को प्राप्‍त होते हैं। इसके विपरीत जब सूर्य दक्षिणायण होता है और पृथ्‍वी अंधकार मय होती है तो इस अंधकार में शरीर त्‍याग करने पर पुन: जन्‍म लेना पड़ता है।

अनेक स्थानों पर इस त्‍योहार पर पतंग उड़ाने की परंपरा प्रचलित है। लोग दिन भर अपनी छतों पर पतंग उड़ाकर हर्षोउल्‍लास के साथ इस उत्सव का मजा लेते हैं। विशेष रूप से पतंग उड़ाने की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं।

पतंग उड़ाने के पीछे धार्मिक कारण यह है कि श्रीराम ने भी पतंग उड़ाई थी। गुजरात व सौराष्‍ट्र में मकर संक्रांति पर कई दिनों का अवकाश रहता है और यहां इस दिन को भारत के किसी भी अन्‍य राज्‍य की तुलना में अधिक हर्षोल्‍लास से मनाया जाता है।

संक्रांति और सेहत : पौष मास की सर्दी के कारण हमारा शरीर कई तरह की बीमारियों से ग्रसित हो जाता है, जिसका हमें पता ही नहीं चलता और इस मौसम में त्वचा भी रुखी हो जाती है। इसलिए जब सूर्य उत्तरायण होता है, तब इसकी किरणें हमारे शरीर के लिए औषधि का काम करती है और पतंग उड़ाते समय हमारा शरीर सीधे सूर्य की किरणों के संपर्क में आता है, जिससे अनेक शारीरिक रोग जो हम जानते ही नहीं हैं वे स्वत: ही नष्ट हो जाते हैं।

मकरसंक्रांति का उत्तसव सभी भारत वासी योने आनंद से मनाना चाहीये |

आप सभी को मकरसंक्रांती की”हार्दिक शुभका

Hanuman jayanti 2021 | हनुमान जयंती 2021

Holi 2021 | होळी २०२१

महाशिवरात्री

लक्ष्मी-माता

अंगारिका चतुर्थी

Ratha Saptami 2021

मकर संक्रांती 2021

मकर संक्रांति के बारे में जानिये|

Similar Posts

  • Prodash kal puja aur mahattv :प्रदोष काल पूजा और महत्त्व

    प्रदोष काल में पूजा कैसे करे ? प्रदोष काल एक ऐसा समय होता है जब सूर्य अस्त होने के समय प्रदोष काल का मुहूर्त होता है | यह समय रात्रि का महत्त्वपूर्ण समय होता है ,जब भगवान शिव का पूजन करना अत्यंत शुभदायक होता है | इस प्रदोष काल में शिव पूजन आप करते हो…

  • अंगारिका चतुर्थी

    अंगारिका चतुर्थी एक अत्यंत महत्व पूर्ण मानिजाती है | मंगल वारके दिन आनेवाली चतुर्थी को अंगारिका चतुर्थी कहाजाता है, इस साल अंगारिका चतुर्थी 2021 में 2 मार्च को है, यह माघ मास अत्यंत मंगल कारी अंगारिका चतुर्थी है. इस दिन अनेक भक्त गणेशजी को अभिषेक और मोदक का भोग लगते है | अंगारिका चतुर्थिका माहात्म्यं गणेश पुराण में मिलता है | गणेश पुराण के अनुसार अंगारिका चतुर्थी अत्यंत मंगल मई है | गणेश पुराण के अनुसार अंगारिका चतुर्थी का महात्म्य इस प्रकारसे है…

  • gudipadwa 2025 kadhi,muhurta all in one: गुडीपाडवा कधी गुडी कशी कधी उभी करावी

    gudipadwa | गुढीपाडव्याची संपूर्ण माहिती मराठी 2025. gudipadwa information in marathi रविवार, 30 मार्च 2025 महाराष्ट्र गुढीपाडवा हा महाराष्ट्रातील एक महत्त्वाचा सण आहे. महाराष्ट्राच्या नववर्षाची सुरूवात गुढीपाडव्यापासून होते. हिंदू कालदर्शिकेप्रमाणे चैत्र शुद्ध प्रतिपदेला म्हणजेच वसंत ऋतूच्या पहिल्या दिवसाला गुढीपाडवा साजरा केला जातो. या वर्षी गुढीपाडवा रविवार, 30 मार्च 2025 ला साजरा केला जाणार आहे. या वर्षी भारतातील…

  • होली कब है 2024 | holi 2024

    rang panchami 2024 | होली कब है 2024 होली 2024 हम होली का त्योहार क्यों मनाते हैं ? जानिए इसके पीछे का कारण होळी का दहन दिनाक :- 24 मार्च 2024 भद्रा का समय :- 09:56 से 23:14 धुलीवंदन (करिदिन) :- 25 एप्रिल 2024 हुताशनी पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – मार्च 24, 2024 को 09:54 AM…

  • मकर संक्रांति | makar sankrant 2024

    मकर संक्रांत 2024 का महत्वाची आहे? जाणून घ्या मराठीत.makar sankrant 2024 कधी जाईल सूर्य मकर राशीत ? 15 जानेवारी रोजी मकर संक्रांतीचा मुहूर्त पहाटे 2:54 वाजता आहे. त्यावेळी सूर्य देव मकर राशीत प्रवेश करेल. त्यानंतर सुमारे महिनाभर सूर्यदेव मकर राशीत राहतील. याचा परिणाम जनजीवनावर होणार आहे. यावेळी मकर संक्रांतीच्या दिवशी स्नान करून काही गोष्टींचे दान…

  • सण-व्रत चैत्र | Hindu Festival

    कोणता सन कशा प्रकारे साजरा करावा? वर्षातील येणारे सन व व्रत याबदल पुन माहिती. चैत्र गुडीपड़ावा :- या दिवशी सकाळी अभंगस्नान करुण गुढी उभी करावी. ब्रह्मध्वजाय नम: असे म्हणुन गुढीचे पूजन करावे . ब्र्म्हाध्वज नमस्तेस्तु सर्वाभीष्ट फलप्रद | प्राप्ते स्मिन्वत्सरे नित्यं मद्गृहे मंगलं कुरु || या मंत्र ने प्रार्थना करुण नंतर पंचंगावरिल गणपतीचे पूजन करावे….

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.