Moonga | Coral

जानिया मूंगा यानि Coral रत्न की प्राप्ति और धारण करने के लाभ.

Moonga | Coral मूंगा रत्न भाषा भेद के अनुसार

मूंगे को संस्कृत में प्रवाल, विद्रुम, लतामणि, अंगारकमणि, रक्तांग हिन्दी में मूंगा, उर्दू एवं फारसी में भिरजान और इंग्लिश भाषा में कोरल कहा जाता है। मूंगा मंगल ग्रह का प्रतिनिधि रत्न है। इसे विभिन्न नामों से पुकारा जाता है तथा- मूंगा,

भौम-रत्न, प्रवाल, मिरजान, पोला होता है। मूंगा मुख्यतः लाल रंग का होता है। इसके अतिरिक्त मूंगा सिंदूरी, गेरुआ, सफेद तथा काले रंग का भी होता है। मूंगा एक जैविक रत्न होता है। मूंगा के प्राप्ति स्थान मूंगा समुद्र के गर्भ में लगभग छ:-सात सौ फीट नीचे गहरी चट्टानों पर विशेष प्रकार के कीड़े, जिन्हें आईसिस नोबाइल्स कहा जाता है, इनके द्वारा स्वयं के लिए बनाया गया घर होता है। उनके इन्हीं घरों को मूंगे की बेल अथवा मूंगे का पौधा भी कहा जाता है। बिना पत्तों का केवल शाखाओं से युक्त यह पौधा लगभग एक या दो फुट ऊंचा और एक इंच मोटाई का होता है। कभी-कभी इसकी ऊंचाई इससे अधिक भी हो जाती है। परिपक्व हो जाने पर इसे समुद्र से निकालकर मशीनों से इसकी कटिंग आदि करके मनचाहे आकारों का बनाया जाता है।

मूंगे के विषय में कुछ लोगों की धारणा है कि मूंगे का पेड़ होता है किंतु वास्तविकता यह है कि मूंगे का पेड़ नहीं होता और नही यह वनस्पति है। बल्कि इसकी आकृति पौधे जैसी होने के कारण ही इसे पौधा कहा जाता है। वास्तव में यह जैविक रत्न होता है। मूंगा समुद्र में जितनी गहराई पर प्राप्त होता है, इसका रंग उतना ही हल्का होता है। इसकी अपेक्षा कम गहराई पर प्राप्त मंगे का रंग गहरा होता है। अपनी रासायनिक संरचना के रूप में मूंगा कैल्शियम कार्बोनेट का रूप होता है।

मूंगा भूमध्य सागर के तटवर्ती देश अल्जीरिया, सिगली के कोरल सागर, ईरान की खाड़ी, हिंद महासागर इटली तथा जापान में प्राप्त होता है। इटली से प्राप्त मूंगे को इटैलियन मूंगा कहा जाता है। यह गहरे लाल सुर्ख रंग का होता है तथा सर्वोत्तम मूंगा जापान का होता है। सामान्यत: मूंगा नारंगी रंग का पाया जाता है। लाल, गुलाबी, सफेद, काले तथा सर्वश्रेष्ठ मूंगे नारंगी अथवा लाल रंग के ही होते हैं।

तत्व एवं संरचना

मुंगा, कैल्शियम, मैग्नीशियम कार्बोनेट, लौह तथा कुछ अन्य जैविक पदार्थों का भी खनिज नहीं है। लाल, गुलाबी, सफेद, काले तथा धूम्र रंग के मूंगे भी प्राप्त होते हैं। -जैविक पदार्थों का संगठन है। मोती की भाँति ही यह भी होता है |

munga-min
Moonga | Coral

विशेषता एवं धारण करने से लाभ

मूंगे की प्रमुख विशेषता इसका चित्ताकर्षक सुंदर रंग व आकार ही होता है। यद्यपि मूंगा अधिक मूल्यवान रत्न नहीं होता किंतु इसके इसी सुंदर व आकर्षक रंग के कारण इसे नवरत्नों में शामिल किया गया है। मूंगा धारण करने से मंगल ग्रह जनित समस्त दोष शांत हो जाते हैं। मूंगा धारण करने से रक्त साफ रक्त की वृद्धि होती है। हृदय रोगों में भी मूंगा धारण करने से लाभ होता है। मूंगा धारण करने से व्यक्ति पाप (नजर लगाना) तथा भूत-प्रेतादि का भय नहीं रहता। इसीलिए प्रायः छोटे बच्चों के गले में मूंगा धारण करने से व्यक्ति को नजर गों के गले में मुंगे के दाने डाले जाते हैं।

तान्त्रिक प्रयोगों में मूंगे का अपना विशेष स्थान है। मूंगे के अतिरिक्त किसी अन्य रत्नीय पत्थर का उपयोग तांत्रिक प्रयोगों में कम होता है। तंत्र में प्रयोग की जाने वाली मूर्तियाँ यदि मूंगे की बनायी जायें तो श्रेष्ठ होता है। विशेष रूप से गणेश-सिद्धि तथा लक्ष्मी-साधना के लिए प्रयोग की जाने वाली मूर्तियां तो मूंगे की ही सर्वश्रेष्ठ होती हैं।

Moonga | Coral

Moonga | Coral

मोती | Pearl

मोती | Pearl

Ruby | माणिक

Ruby | माणिक

Gemstones | Ratn

Gemstones | Ratn

Similar Posts

  • Janiye Ratno Ki Jankari : रत्न कोनसे और कैसे धारण करे|

    जानिए रत्न कैसे होते है ? रत्न का रहस्य | औषधि मणि मंत्राणांं-ग्रह नक्षत्र तारिका | भाग्य काले भवेत्सिद्धि: अभ्याग्यंं निष्फलंं भवेत् || औषधि , रत्न एवं मंत्र ग्रह जनित रोगों को दूर करते है | यदि समय सही हो , तो इनसे उपयुक्त फल प्राप्त होते है | विपरीत समय में ये सभी निष्फल…

  • मोती | Pearl

    मोती | Pearl चन्द्र ग्रह का यह रत्न धारण करने के फायदे जानिए. मोती (Pearl) रत्न मोती को भाषा भेद के अनुसार अनेक नामों से सम्बोधित किया जाता है। यथा, संस्कृत में मुक्ता, मौक्तिक, शुक्तिज, इन्द्र-रत्न, हिंन्दी पंजाबी में मोती, अंग्रेजी में पर्ल तथा उर्दू फारसी में मुखारीद कहा जाता है। मोती को चंद्र रत्न…

  • Gemstones | Ratn

    Ratn | रत्न मनुष्याचा वर्तमान आणि भविष्यकाळ सुखमय आनंदमय करतात. gemstones | रत्न ची पूर्ण माहिती मराठीत नकी वाचा. सर्वसाधारण ज्योतिषशास्त्रात नऊ ग्रहांच्या नऊ रत्नांना महत्वाचे मानले आहे. त्यांना महारत्ने म्हणतात. ती पुढीलप्रमाणे आहेत. सूर्य किंवा रवीचे रत्न माणिक, चंद्राचे रत्न मोती, मंगळाचे रत्न पोवळे, बुधाचे रत्न पांचू, गुरुचे रत्न पुष्कराज,शुक्राचे रत्न हिरा, शनीचे रत्न…

  • Panna |Emerald

    पन्ना रत्न का उगम स्थान और पन्ना रत्न धारण करने से क्या लाभ होगा जानिए? पन्ना रत्न, पन्ना बुध ग्रह का प्रतिनिधि रत्न माना जाता है इसे विभिन्न नामों से पुकारा जाता है संस्कृत में इसे मर्कत, गरुडांकित, अस्मगर्भ, गोरुण, गरलारि तथा बुधरत्न नामों से, हिन्दी में पन्ना, मराठी में पांचू, बंगला में पाना गुजराती…

  • Ruby | माणिक

    Ruby | माणिक रत्न ग्रहराज भगवान सूर्य यह रत्न धारण करनेसे क्या लाभ होगा? Ruby | माणिक्य भगवान सूर्य(sun) को ग्रहराज कहा जाता है, इन्हीं के प्रताप से मानव जीवन जीवित है, कुण्डली में सूर्य की क्षीण स्थिति को शक्तिपूर्ण बनाने के लिए सूर्य रत्न माणिक्य (Ruby) धारण करने केलिए परामर्श दिया जाता है। माणिक्य…

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.